{"_id":"62b0b84ee525688e1978b9fbfdea6228","slug":"goods-stolen-of-one-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगा एक लाख का माल उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सेंध लगा एक लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर चौराहे पर स्थित लोहा व्यवसायी की दुकान में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर एक लाख रुपये के मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। व्यवसायी को सुबह चोरी की जानकारी हुई। उसने तहरीर दी है।
विज्ञापन
हरदी थाना अंतर्गत बाजपेईपुरवा गंगापुरवा निवासी विजय कुमार बाजपेई की लोहे की दुकान भगवानपुर चौराहे पर है। प्रतिदिन की तरह शनिवार को विजय दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन
चोरों ने रात में दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। इसके बाद चोर दुकान में रखे कृषि यंत्र, पंपिंग सेट समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति समेट ले गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। इस पर उसने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शुभ सूचित वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।