फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   goods flamed

गोदाम में आग से 22 लाख का माल राख

Wed, 14 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
goods flamed
पटेसिया चौराहा बाजार में स्थित एक मशीनरी स्टोर की दुकान और गोदाम में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। अग्निकांड में पूरा प्रतिष्ठान जल गया। डेढ़ लाख रुपया नकदी समेत 22 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति रही। फखरपुर थाना अंतर्गत पटेसिया चौराहे पर रानीपुर थाना क्षेत्र के अचौलिया नौवनपुरवा निवासी राजेश पुत्र बच्चूलाल की इंजन, पार्ट्स, बोरिंग और हार्डवेयर का प्रतिष्ठान है।
विज्ञापन


दुकान और गोदाम एक ही भवन में है। दो दिन पूर्व एक ट्रक प्लास्टिक के पाइप की खेप राजेश ने मंगवाई थी। दुकान में पंपिंग सेट, बैरिंग, गिरीश व मशीनरी के अन्य सामान भरे हुए थे। राजेश का कहना है कि वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो बजे के आसपास बाजार के लोगों ने दुकान से लपटें उठतीं देखीं तो राजेश को फोन से सूचना दी। राजेश मौके पर पहुंचे तो दुकान व गोदाम आग की लपटों से घिरा था। आधे घंटे बाद दो दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे। फखरपुर थाने की फोर्स भी पहुंच गई।

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमनकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के मकानों में रहने वाले लोग खौफजदा रहे। राजेश ने बताया कि प्रतिष्ठान में डेढ़ लाख रुपये नकदी, 20 लाख से अधिक का सामान था।


राजेश का कहना है कि आग कैसे लगी, समझ में नहीं आ रहा है। इस मामले में उन्होंने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवानंद ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed