{"_id":"5f590ae78ebc3e439b2bc117","slug":"gongs-trapped-in-fishing-nets-bahraich-news-lko5393352118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा घड़ियाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। चकिया रोड स्थित मछली पालन के तालाब में बीते दिनों घड़ियाल आ गया। किसी को जानकारी नहीं हुई। बुधवार को कुछ लोगों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। जाल में घड़ियाल फंस गया। ट्रिपल जाल लगाकर घड़ियाल को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे वनकर्मियों की मौजूदगी में किरण नाले में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।
बहराइच वन प्रभाग के रुपईडीहा रेंज अंतर्गत चकिया रोड पर पुराना ईंट भट्ठा है। भट्ठे के निकट ही तालाब है जिसमें मछली पालन किया जा रहा है। बुधवार को शिकारियों ने मछली पकड़ने के लिए तालाब में जाल लगाया। जाल लगाने वाले बुद्धू कबाड़ी ने बताया कि जाल में घड़ियाल फंसकर छटपटाने लगा। जाल में घड़ियाल फंसा देख शिकारी व अन्य ग्रामीण स्तब्ध रह गए। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी।
वन क्षेत्राधिकारी अनूप बाजपेई ने वन दरोगा विनय राना की अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी। वनकर्मियों ने मछली मारने वाले लोगों की मदद से ट्रिपल जाल के द्वारा घड़ियाल को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी अनूप ने बताया कि घड़ियाल काफी बड़ा था। वह तालाब में कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घड़ियाल को रुपईडीहा रेंज के किरण नाले में छोड़ दिया गया है।