फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gold shines on Akshaya Tritiya, business worth 5 crores done

Bahraich News: अक्षय तृतीया पर दमका सोना, पांच करोड़ का हुआ कारोबार

Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 01 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gold shines on Akshaya Tritiya, business worth 5 crores done
बहराइच में बुधवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर गहनों की खरीदारी करतीं महिलाएं। 
बहराइच। अक्षय तृतीया पर बुधवार को पूरे जिले में सोने-चांदी की जमकर खरीद हुई। इसके लिए सराफा बाजार पहले से ही तैयार था। कुछ लोगों ने एडवांस में भी आभूषण बुक करा रखे थे। सराफा व्यापार मंडल के मुताबिक, जिले में करीब पांच से छह करोड़ रुपये के सोने व चांदी के आभूषणों की बिक्री की गई। बाजार में भारी वजन के सोने के मुकाबले हल्के वजन के आभूषणों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन



अक्षय तृतीया को भारतीय संस्कृति में बेहद ही शुभ माना गया है। इस मौके पर सोने के साथ चांदी खरीदने की परंपरा है। सोने के भाव चढ़े होने के बावजूद अक्षय तृतीया पर बुधवार को पूरे जिले में सोने व चांदी के आभूषणों की बिक्री का कारोबार अच्छा हुआ। सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना के मुताबिक जिले में करीब पांच से छह करोड़ के आभूषणों की बिक्री हुई। इसमें विगत दो दिनों में हुई एडवांस बुकिंग भी शामिल है।
विज्ञापन


चांदी की भी रही चांदी

वैवाहिक सीजन होने व अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर सोना-चांदी खरीदने की पुरातन परंपरा होने के कारण सराफा बाजार में चांदी की भी चांदी रही। सराफा व्यापार मंडल के मुताबिक करीब सवा करोड़ रुपये की चांदी का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा

महंगाई के कारण इस बारे सोने व चांदी के हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा रही। इसमें गले का चेन, नाक की कील, मंगलसूत्र, हल्की अंगूठी, चांदी की पायल, बिछिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed