{"_id":"6a6f9c454811291cfb0b6204","slug":"girl-missing-for-four-days-found-in-assam-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-154367-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: असम में मिली चार दिन पूर्व लापता हुई बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: असम में मिली चार दिन पूर्व लापता हुई बालिका
Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बौंडी। हरदी क्षेत्र से चार दिन पूर्व एक बालिका स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी थी। पुलिस ने सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से बालिका की लोकेशन असम में खोज निकाली थी। पुलिस टीम बालिका को लेकर असम से वापस आ गई है।
क्षेत्र निवासी एक बालिका चार दिनों पूर्व स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चला। परिजनों का कहना रहा कि बहराइच-सीतापुर मार्ग से एक अज्ञात सीएनजी ऑटो चालक बालिका को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बालिका की खोजबीन करने की मांग की थी।
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने टीम गठित करते हुए बालिका की तलाश शुरू की थी। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जांच करने पर पता चला कि बालिका असम में अपने एक रिश्तेदार के यहां है। पुलिस टीम ने परिजनों के साथ असम जाकर बालिका को अपने संरक्षण में लिया और उसे लेकर रविवार को वापस आ गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि मामले में किसी की कोई संलिप्तता नहीं मिली है। बालिका को विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।