{"_id":"51b11db41070031b8e78e67b18044f7d","slug":"girl-died-of-chickenpox-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरे से बालिका की जान गई, 20 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरे से बालिका की जान गई, 20 बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। नरसिंहडीहा गांव में तीन दिनों से खसरे का प्रकोप है। खसरा पीड़ित एक बालिका की सोमवार को मौत हो गई, जबकि 20 लोग बीमार हैं। ग्रामीणों की सूचना पर डॉक्टरों ने गांव पहुंचकर इलाज शुरू कर दिया है।
रिसिया विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहडीहा गांव में तीन दिनों से खसरा फैला है। लोगों के शरीर पर दाने निकल आए हैं और तेज बुखार के कारण सभी कराह रहे हैं।
ग्रामीणों ने दो दिन पहले ही सीएचसी पर खबर की लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस बीच सोमवार रात गांव निवासी जामीन (4) पुत्री गुड्डू ने तड़पकर दम तोड़ दिया। गांव निवासी सूबिया (5), मोहम्मद आसिफ (12), अहमद रजा (6), मोहम्मद रजा (8), सबीना (10), खुशबू (12), इरफान (3), इन्मान अली (3), शबनम (8) व साजिद (25) समेत 20 लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों खसरे से बच्ची की मौत की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी तो मंगलवार सुबह डॉ. अमान ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज किया।
उन्होंने कहा कि गंदगी के चलते खसरा फैला है। ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाकर रोगियों को साफ सुथरे स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।