फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ghagra over flow, surrounded by five villages

महसी में घाघरा नदी उफनाई, पांच गांव घिरे

Wed, 06 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 06 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 Ghagra over flow, surrounded by five villages
उफनाई घाघरा के बाद बाढ़ के पानी से घिरा कायमपुर तटबंध मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
जिले में निरंतर बढ़ रहे जलस्तर के चलते महसी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी उफान पर है। पांच गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पानी निरंतर फैल रहा है। ऐसे में देर रात आसपास के अन्य 13 गांव चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन


हड़कंप की स्थिति है। अफरा तफरी मची हुई है। गांव से मुख्य मार्ग के संपर्क मार्गों पर भी घुटनों भर पानी चल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के निकलने का रास्ता नहीं बचा है। उधर प्रशासन ने भी अब तक बाढ़ से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन


तराई में रात को हुई झमाझम बरसात और नेपाल के पहाड़ों पर बरस रहे पानी से घाघरा नदी का जलस्तर प्रतिघंटे एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। बुधवार दोपहर बाद एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 105.756 मीटर रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे का निशान 106.07 मीटर है। ऐसे में नदी लाल निशान से सिर्फ 31 सेंटीमीटर नीचे है। लेकिन महसी तहसील क्षेत्र में नदी पूरी तरह से उफान पर आ गई है। बाढ़ का पानी फैलने से कोरिनपुरवा, गोलागंज, टेपरी, जीरमापुर, लठौरनपुरवा पानी से घिर गए हैं। इन गांवों की 2500 आबादी बाढ़ में फंस गई है।

जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी गांवों में भी घुसने लगा है। अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति है। सूचना तहसील को दी गई है। लेकिन अब तक गांव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के कोई उपाय नहीं हुए हैं।

पांच गांवों के बाढ़ के पानी से घिरने के साथ ही लगभग 600 एकड़ खेती योग्य जमीन भी जलमग्न हो गई है। चार प्राथमिक विद्यालय भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे वहां पर पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। ऐसे में दहशतजदा ग्रामीण समझ नहीं पा रहे कि जिंदगी कैसे बचाएं।

उधर श्रावस्ती में पांच दिनों से रात में झमाझम बरसात हो रही है। जबकि दिन में बादलों की लुका छिपी व चिलचिलाती धूप निगल रही है। इस कारण पहाड़ी नालों सहित राप्ती नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। वहीं, अपेक्षित बरसात से किसान प्रफुल्लित हैं।

मंगलवार रात दस बज बरसात शुरू होकर भोर तक जारी रही। झमाझम बारिश से सिरसिया क्षेत्र में पड़ने वाले पहाड़ी नाले भी उफान पर हैं। राप्ती बैराज पर मंगलवार शाम जहां 127.26 मीटर था।

वहीं, रात में बरसात के बाद बुधवार को राप्ती नदी का जल स्तर 127.65 मीटर मापा गया। जो ग्यारह बजे घट कर 127.60 मीटर पहुंच गया। नदी के घटते बढ़ते जलस्तर के कारण जहां नदी अपने दोनों किनारों पर कटान करने लगी है। वहीं, बरसात से कछार के लोगों में बाढ़ का खतरा भी सताने लगा है।


ऐसे में ग्रामीण अपनी गृहस्थी को सुरक्षित करने में लग गए हैं। राप्ती की लहरें खरगौरा गनेश के मजरा मुश्काबाद में कटान करते हुए खेतों को जलमग्‍न कर रही है। वहीं, रमनगरा में नदी प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष की कटान कर रही है जिससे विद्यालय पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed