फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gas cylinder cracked, fire in house

गैस सिलेंडर फटा, घर में लगी आग

Fri, 12 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 12 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder cracked, fire in house
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
 हरदी थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में शुक्रवार को सुबह खाना बनाते समय लीकेज के कारण गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। संयोग से मौके पर कोई मौजूद नहीं था। परिवार के लोगों ने भाग कर जान बचाई, लेकिन आग लगने से मकान धू-धूकर जल गया। एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव निवासी जवाहिर लाल का मकान फूस का बना है। सुबह परिवार की महिलाओं ने गैस चूल्हा जलाकर भगोना चढ़ाया। इसके बाद जवाहिरलाल की पत्नी घर के दूसरे हिस्से में सामान लेने चली गई। तभी तेज धमाके के साथ सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस पर परिवार के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


सिलेंडर में विस्फोट से घर में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, तब किसी तरह आग को फैलने से रोका गया। लेकिन घर में रखा सारा सामान जल गया। हादसे में एक लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना तहसील को दी गई है, लेकिन कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed