फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gang of people stealing bikes from Nepal busted, three arrested

नेपाल से बाइकें चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gang of people stealing bikes from Nepal busted, three arrested
रुपईडीहा थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य व बरामद बाइकें। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से बाइकों को चोरी कर बहराइच में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। गिरोह के पास से पुलिस ने नेपाल से चुराई गई छह बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

नेपाल में बाइकों की चोरी करने वाला एक गिरोह अरसे से सक्रिय था। गिरोह के नेपाल से बाइकें चोरी कर बहराइच आने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी थी। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय के निर्देश पर उप निरीक्षक उमाकांत मिश्र व उपेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने पचपकड़ी मोड़ के पास घेराबंदी की। तभी नेपाल से दो बाइकों पर आ रहे चार लोग दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने नेपाल के त्रिभुवन चौक निवासी सुहेल व जानकी गांव बेलभार नेपाल निवासी जैराम और कोतवाली नानपारा के राजापुरवा निवासी जमाल को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में इन लोगों ने रुपईडीहा कस्बे के श्मशानघाट के पास स्थित तालाब के निकट बाइकें छिपाकर रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके से चार बाइकों को बरामद कर लिया। गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह नेपाल से बाइकों की चोरी कर उसे बहराइच में जमाल के सहयोग से बेचते थे। इन चोरों के पास से बाइकों के अभिलेख व अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी फर्जी कागजात भी तैयार कर लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed