{"_id":"5f90685e8ebc3e9bd50623fa","slug":"gang-exposed-stealing-diesel-from-trucks-on-highway-three-arrested-bahraich-news-lko546450529","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रकों से डीजल चुराने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रकों से डीजल चुराने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर पुलिस ने हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के पास से वाहनों से डीजल चोरी व घरों में चोरी करने के औजार भी बरामद किए हैं।
बहराइच-गोंडा राजमार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के बबैया पुल के पास एक पिकअप खड़ी हुई थी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। इसी दौरान पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह हमराही एसआई अवधेश कुमार पाल, मनोज सिंह, सिपाही अंकुर यादव व वरुण तोमर के साथ गश्त कर रहे थे। हाईवे पर पिकअप को खड़ा देख कुछ संदिग्ध लगा तो थानाध्यक्ष ने अपनी गाड़ी पिकअप के आगे खड़ी करके चेकिंग के उद्देश्य से कागजात मांगे। पुलिस को देखकर सब भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक भाग गया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान खान मोहम्मद निवासी बुधईपुरवा थाना कोतवाली नगर, सईद आलम निवासी तोपखाना थाना कोतवाली देहात जिला गोंडा व कासिद निवासी मदारजोत थाना मुंडरेवा जनपद बस्ती के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके पास से बोलेरो, तीन बंडल सील मुहर, प्लास, कटर, टार्च, 40 लीटर की 19 पिपिया व पांच मीटर पाइप बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी रोड पर खड़े ट्रक से डीजल की चोरी करते हैं और घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।