फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gambling was going on in the factory of District Panchayat member, 12 arrested

Bahraich News: जिला पंचायत सदस्य की फैक्टरी में चल रहा था जुआ, 12 गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Oct 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gambling was going on in the factory of District Panchayat member, 12 arrested
बहराइच के पुलिस लाइन में शुक्रवार को पकड़े गए जुआरियों का खुलासा करतीं एसपी।

विज्ञापन



बहराइच। नाजिरपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य की बेकरी फैक्टरी में चल रहे जुए के फड़ पर बृहस्पतिवार की रात एसपी की बनाई गई विशेष टीम ने छापा मारकर 12 लोगों को पकड़ लिया। फड़ व तलाशी में नकदी, बाइक, अवैध असलहा सहित अन्य सामान बरामद किया। मामले का खुलासा शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में किया। इस मामले में मिलीभगत मिलने पर एसपी ने शहर कोतवाल, चौकी प्रभारी व कोतवाल निलंबित व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी वृंदा शुक्ला के मुताबिक उन्हें पिछले काफी दिनों से नाजिरपुरा में पुलिस के संरक्षण में लाखों रुपये के जुए की फड़ सजने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर उन्होंने प्रशिक्षु सीओ हर्षिता तिवारी, स्वाॅट और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई। टीम ने बृहस्पतिवार का रात स्थानीय पुलिस को बिना भनक लगे नगर कोतवाली के नाजिरपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य चुन्नन उर्फ गोगे की बेकरी फैक्टरी में दबिश दी।
विज्ञापन


जहां जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी तबस्सुम बड़े पैमाने पर जुआ खिलवाते हुए मिली। टीम ने जुआ खेल रहे दरगाह शरीफ सलारगंज निवासी विक्की खान उर्फ अतीक, चिक्कीपुरा छोटी तकिया निवासी मुन्ना कुमार उर्फ बाल्मिकी, आकाश साहू, अठकोनवा चौराहा निवासी प्रिंस तिवारी, जोशियापरा के मोहम्मद सनी, फुटहा के आरजू, रोडवेज नाजिरपुरा निवासी जन्नू खां, किला निकट महाजनी नगर चांद खां, गुदड़ी निवासी हनीफ उर्फ शानू, सत्तीकुआ हसीब और जिला पंचायत सदस्य की पत्नी तब्बसुम को पकड़ लिया। वहीं कुछ लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों पर जुआ एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य है व समाजवादी पार्टी से जुड़ा है।

आराेपी पर दर्ज हैं 22 मुकदमे

एसपी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य चुन्नन उर्फ गोगे हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, उस पर 22 आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है। उनकी पत्नी तब्बसुम से एक पिस्टल और दो कारतूस, मोहम्मद हसीब से एक तमंचा बरामद हुआ है। वहीं पकड़े गए हनीफ उर्फ शानू पर हत्या का केस चल रहा है। फड़ पर रोजाना पांच लाख रुपये तक का जुआ खेले जाने का अनुमान है।



बरामद सामान

दस बाइकें, दो अवैध असलहा, कारतूस, 41550 नकदी, 13 मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद हुई। बाइकों को पुलिस ने सीज कर दिया है।

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
एसपी ने इलाके में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण शहर कोतवाल मनोज कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी बशीरगंज नैपाल सिंह और संबंधित बीट के मुख्य आरक्षी आनंद कुमार, विजय को लाइन हाजिर कर दिया है।


जिपं सदस्य का सपा से नहीं है कोई नाता

जुआ का अड्डा चलाने वाले जिपं सदस्य चुन्नन उर्फ गोगे का सपा से कोई लेना देना नहीं हैं। सपा ने न कभी अपने टिकट से इनको चुनाव लड़ाया था और न ही यह कभी सपा के सदस्य ही रहे हैं। जुआ का अड्डा चलाने वाले को सपा का कार्यकर्ता बताना महज पार्टी को बदनाम करने साजिश है। रामहर्ष यादव- जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed