{"_id":"68b0ac97e4436ac76e027cff","slug":"gajrajs-knock-vigilance-increased-on-bichhiya-bardia-road-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135795-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजराज की दस्तक : बिछिया-बर्दिया मार्ग पर सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजराज की दस्तक : बिछिया-बर्दिया मार्ग पर सतर्कता बढ़ी
Fri, 29 Aug 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी कैंप के निकट गेरुआ नदी किनारे विचरण करता हाथी। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल में हाथियों की गतिविधि लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे एसएसबी कैंप के पास गेरुआ नदी किनारे एक विशालकाय हाथी घूमते देखा गया। बर्दिया से बिछिया की ओर जा रहे राहगीर ने इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया, लोगों को अलर्ट जारी किया है।
वन क्षेत्राधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से हाथियों का मूवमेंट कतर्नियाघाट क्षेत्र में बढ़ा है। गजमित्र टीम लगातार नजर बनाए हुए है और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। हाथी विशेषज्ञ व न्यूज संस्था के परियोजना मैनेजर अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गेरुआ तट पर दिखा हाथी मलजुरिया ग्रुप का लग रहा है।
उन्होंने कहा कि मलजुरिया ग्रुप नर हाथियों का समूह है और ज्यादातर भवानीपुर गांव के आसपास सक्रिय रहता है। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि सड़कों पर निकलते समय विशेष सतर्कता बरतें और कभी भी अकेले सफर न करें।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि हाथियों से कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखें और उनके सामने शोर-शराबा कतई न करें। यदि झुंड सड़क पार कर रहा हो, तो उसी समय रास्ता पार करने की गलती न करें। रेंजर ने कहा कि सुबह हाथी दिखने के बाद बिछिया-बर्दिया मार्ग पर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।