फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gabbar Singh declared a reward of 50 thousand

गब्बर सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित

Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gabbar Singh declared a reward of 50 thousand
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर चढ़ने के बाद चर्चा में आए जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह पर डीआईजी देवीपाटन रेंज ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गब्बर सिंह फिलहाल इन दिनों फरार चल रहे हैं। गब्बर सिंह के खिलाफ जमीन विवाद व अपहरण समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। बताया जाता है कि गब्बर सिंह कई मामलों में वांछित भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

पयागपुर के मोहनापुर गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके खिलाफ अभी हाल में ही अयोध्या निवासी एक व्यक्ति ने जमीन के एक मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया था। बताया यह भी जाता है कि लगभग 10 साल पहले शिवनगर रोड निवासी एक युवक के अपहरण के मामले में भी गब्बर सिंह का नाम सामने आया था। प्रकरण पर दरगाह और देहात कोतवाली थाने में मुकदमे भी दर्ज हुए थे। चर्चा है कि उसी मामले में बुधवार को गब्बर सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।
विज्ञापन

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वह अभी फरार हैं। आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed