फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Free vaccination of elderly people today

बुजुर्ग लोगों का मुफ्त टीकाकरण आज

Sun, 28 Feb 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Free vaccination of elderly people today
बहराइच। महिला अस्पताल और नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। जबकि शहर के रेनबो अस्पताल में आधार कार्ड के साथ 250 रुपये जमा करके कोई भी कोरोना की वैक्सीन लगवा सकता है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना योद्धाओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण चल रहा है। इन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर सोमवार को सुबह 10 बजे से 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि 60 वर्ष से ऊपर और 45 वर्ष के बीमार व्यक्ति मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल और नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर फ्री में वैक्सीनेशन कराएं। ये सभी आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैनकार्ड आदि में से कोई पहचान दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र के लोग केंद्र पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि शहर के रेनबो अस्पताल को प्राइवेट में वैक्सीनेशन के लिए चुना गया। डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे से वैक्सीनेशन का कार्य होगा। इसके लिए आधार कार्ड के साथ अस्पताल पहुंचें। 250 रुपये अदा करके वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed