{"_id":"6a7227eea24442060b071aa2","slug":"fraud-under-the-pretext-of-securing-a-bank-loan-case-registered-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154508-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Aug 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फखरपुर। मुर्गी फार्म के लिए बैंक ऋण दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी मिली। न्यायालय के आदेश पर फखरपुर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उमरी गांव निवासी शशिबिंद कुमार वर्मा मुर्गी फार्म चलाते हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर यह जानकारी दी। आरोप है कि मार्च 2025 में जलालपुर निवासी उमाकांत पांडेय ने उनसे संपर्क किया। उमाकांत ने शशिबिंद को 17 लाख रुपये का बैंक ऋण दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले उसने 70 हजार रुपये की मांग की। शशिबिंद ने यह रकम फोनपे, गूगल पे और नकद के माध्यम से उमाकांत को दे दी। हालांकि, उन्हें न तो ऋण मिला और न ही उनके रुपये वापस किए गए।
शिकायत के बाद जनवरी 2026 में दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ। इसमें उमाकांत पांडेय ने 15 जनवरी तक 65 हजार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। तय समय पर रकम न मिलने पर शशिबिंद को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिली। आरोपी ने 19 जनवरी को खाते में एक रुपये भेजे, जबकि 45 हजार रुपये का स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप पर भेजा। पीड़ित के अनुसार, बैंक विवरणी में केवल एक रुपये प्राप्त होना दर्ज है।