{"_id":"5df510308ebc3e87c56e92ac","slug":"four-women-smugglers-arrested-with-charas-worth-six-crores-bahraich-news-lko4977477135","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ की चरस के साथ चार महिला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ की चरस के साथ चार महिला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी द्वारा पकड़ी गई महिला चरस तस्कर।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी व पुलिस के जवान शुक्रवार देर रात सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से चार महिलाएं आती हुई दिखाई दीं। संदिग्ध होने पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 20 किलो 790 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.23 करोड़ रुपये बताई जा रही है। केस दर्ज कर चारों महिला तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सशस्त्र सीमा बल के निरीक्षक रंजीत कुमार और रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय एसएसबी जवानों व पुलिस कर्मियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से चार महिलाएं आती हुई दिखाई दीं। इनको संदिग्ध लगने पर रोक लिया गया। जवानों ने पूछताछ शुरू की तो महिलाएं बचने का प्रयास करते हुए गलत बयान देने लगीं। इसके बाद तलाशी ली गई तो महिलाओं के पास झोलों में छिपाकर रखी गई 20 किलो 790 ग्राम चरस बरामद हुई।
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर तैनात निरीक्षक रंजीत कुमार व स्थानीय पुलिस की संयुक्त जांच के दरमियान नेपाल से भारत जाने वाले यात्रियों की चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान चार महिलाओं के पास से 20 किलो 790 ग्राम नेपाली चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
इनकी पहचान नेपाल के जिला डांग के राप्ती वार्ड नंबर तीन निवासी मान कुमारी घर्ति पत्नी दीपेंद्र घर्ति, उमाला बुद्धा पत्नी रामूपुन, डांग के ही लाल मतिया वार्ड नंबर आठ निवासी सीता घर्ति पत्नी कुमार घर्ती और लाल कुमारी पत्नी देव प्रसाद के रूप में हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत करीब 6.23 करोड़ रुपये बताई गई है।