फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four people died in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four people died in road accidents
सुरेश कुमार गुप्ता की फाइल फोटो।
बहराइच/जरवलरोड। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक बालक व गोंडा निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल सीतापुर निवासी दंपती ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ मोहित (30) मंगलवार की देर रात बाइक से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान वह लखनऊ-गोंडा राजमार्ग पर जरवलरोड क्षेत्र के झुकिया कुड़वा ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार सुरेश ने हेलमेट नहीं पहना था। जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहले से दुर्घटनाग्रस्त एक डंपर हाईवे किनारे खड़ा था। इसमें बाइक सवार पीछे से टकरा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में बच गया चार माह का छोटू

सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोलोक कोडर निवासी सुमेरी (40) अपनी पत्नी सुनीता देवी (35) के साथ बाइक से बिसवां गए थे। वाहं से वापस लौटने के दौरान कंतापुरवा के पास उनकी बाइक में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनोंं ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुमेरी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुमेरी के छोटे भाई प्रमोद ने बताया कि इनके साथ चार माह का बेटा छोटू भी था, जिसे हल्की चोट आई है। मौत की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे बालक की मौत

शहर के मोहल्ला गुलामअली पुरा निवासी शिवा (11) मंगलवार की शाम स्टेशन रोड के किनारे दोस्तोंं के साथ खेल रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय उसे बाइक जांच के लिए जा रहे मकैनिक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकोंं ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय शिवा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। दरगाह क्षेत्र निवासी शिवा के पिता प्रमोद ने बताया कि बाइक की जांच करने निकला मकैनिक भी नाबालिग है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

रिसिया (बहराइच)। मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अमित गर्ग (48) मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर इंदिरा नगर लौट रहे थे। इस दौरान आसाम रोड स्थित सालवा रिसाॅर्ट के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रिसिया पुलिस ने घायल अमित को इलाज के लिए सीएचसी रिसिया पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है।

सुरेश कुमार गुप्ता की फाइल फोटो।

सुरेश कुमार गुप्ता की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed