{"_id":"6a8200849636260d2b0c6ad4","slug":"four-killed-three-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155195-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में चार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में चार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
जरवलरोड/हुजूरपुर/नानपारा/कैसरगंज। जिले में शनिवार को जरवलरोड, हुजूरपुर, नानपारा और कैसरगंज में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। विशेश्वरगंज के महंगीलालपुरवा निवासी निर्मल (25) फेरी लगाकर सामान बेचते थे। शनिवार रात वह किसी काम से जरवलरोड गए थे। रात करीब दस बजे बाइक से घर लौटते समय पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हुजूरपुर के रायगढ़ बेहड़ा निवासी भूप सिंह (53) शनिवार दोपहर खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह रिसिया निवासी नसीम (46) शनिवार को पत्नी शहजादी (40) और पांच वर्षीय बेटी आयत के साथ बाइक से नानपारा रिश्तेदारी में जा रहे थे। भवनियापुर गांव के पास सामने से आ रहे अनीस (27) निवासी दुर्गापुर, नानपारा की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में शहजादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नसीम, आयत और दूसरी बाइक पर सवार अनीस घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। नसीम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
उधर, कैसरगंज के नथनापुर गांव में शनिवार सुबह शौच के लिए सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र के नटवा साल निवासी हरीश (26) यहां अन्य साथियों के साथ मजदूरी करते थे। वह एक साथी के साथ सड़क पार कर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली में क्रेन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
नानपारा के कोयलहवा गद्दिनपुरवा निवासी राजितराम (28) हरियाणा की एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में सड़क पार करते समय क्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। राजितराम परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से पत्नी निर्मला और तीन बेटियों नंदिनी (5), बंदनी (3) व नौ माह की शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।