{"_id":"5f6b83588ebc3ee90d0319b1","slug":"four-killed-in-road-accident-bahraich-news-lko541652029","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार की मौत
विज्ञापन
बहराइच। हरिद्वार से सिद्धार्थनगर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार बुधवार सुबह चार बजे के करीब रमपुरवा चौकी के निकट पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन महिलाओं व एक मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है।
सिद्धार्थनगर जिले के तेतरा बाजार निवासी दस लोग कार से हरिद्वार गए थे। वहां दर्शन-पूजन कर सभी वापस लौट रहे थे। सीतापुर से होते सभी अपने घर को जा रहे थे। हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौकी के निकट अचानक चालक दिलीप कुमार (24) को झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर पास लगे गूलर के पेड़ से जा टकराई।
हादसे में मौके पर ही नीता देवी (42), निशा (7), मिश्रावती (44) और रीता देवी (40) की मौत हो गई जबकि चालक दिलीप के साथ ही विकास (32), संगीता (23), विशाल (15), सच्चिदानंद पाठक (45) और अंकित (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित और सच्चिदानंद को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम महसी एसएन त्रिपाठी, सीओ शंकर प्रसाद और प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव मौके पर पहुंच गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी शंभु कुमार के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लेने के साथ ही सीएमएस डॉ. डीके सिंह से इलाज के बारे में जानकारी ली।