फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four innocent deaths due to fever and birth exfixia

बुखार व बर्थ एक्सफिक्सिया से चार मासूमों की मौत

Thu, 29 Aug 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Four innocent deaths due to fever and birth exfixia
बहराइच में जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज के दौरान चार मासूमों की मौत हो गई। इनमें एक बर्थ एक्सफिक्सिया व तीन मासूम बुखार से पीड़ित थे। उधर, बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 30 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें पांच रोगियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पीआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

तराई में तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी संक्रामक रोगों का वाहक बन रही है। गर्मी के चलते मासूम बुखार व डायरिया की चपेट में आकर दम तोड़ रहे हैं। बहराइच स्थित मेडिकल कॉलेज का चिल्ड्रेन वार्ड इस समय मासूम रोगियों से भरा हुआ है।
विज्ञापन

पयागपुर विकास खंड के शिवदहा निवासी इशारुल निशा (4) पुत्री असलम ने बुधवार को सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बलरामपुर जिले के चौकापुर निवासी संजना (एक माह) और नेपाल के बांके जिला निवासी अब्दुल कुद्दूस (6) पुत्र साहिद की दोपहर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फखरपुर विकास खंड के रायपुर निवासी मनीराम की पत्नी रानी ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन जन्म के कुछ देर बाद ही मासूम की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां इलाज शुरू होते ही नवजात ने दम तोड़ दिया।
परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए। एक दिन में चार मासूमों की मौत होने से अस्पताल प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। उधर, मेडिकल कॉलेज में बुखार व डायरिया से पीड़ित 30 और रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें पांच रोगियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री के भय से छिपाया रजिस्टर
मेडिकल कॉलेेज के चिल्ड्रेन वार्ड में बुधवार को ही चार मासूमों की मौत हो गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने डेथ रजिस्टर को छिपा दिया, जिससे गुरुवार को मौत होने का खुलासा हो सका।

गंभीर हालत में आए थे
मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इलाज के दौरान बर्थ एक्सफिक्सिया व बुखार से पीड़ित चार मासूमों की मौत हुई है, लेकिन सभी रोगी गंभीर हालत में रेफर होकर आए थे। काफी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
- डॉ. डीके सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed