फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four illicit liquor stills found blazing in Jagdish Nagar.

Bahraich News: जगदीश नगर में धधकती मिलीं अवैध शराब की चार भट्ठियां

Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four illicit liquor stills found blazing in Jagdish Nagar.
बहराइच। नानपारा के जगदीश नगर में बुधवार शाम को अवैध शराब बनने की सूचना पर आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। मौके पर चार भट्ठियां धधकती मिलीं। टीम को देखते ही अवैध शराब बनाने में शामिल लोग मौके से भाग गए। टीम ने मौके पर मिले करीब 1000 किलोग्राम लहन को नष्ट कराया और 50 लीटर अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक स्मृति गंगवार और नानपारा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में आकस्मिक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चार भट्ठियाें पर अवैध तरीके से लहन से शराब तैयार की जा रही थी। टीम ने लहन को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में नानपारा कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मौके से भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में उप निरीक्षक कामेश्वर राय, संदीप पासवान, विजय यादव, प्रधान आबकारी सिपाही आशाराम, आबकारी सिपाही आशीष कुमार, कमलेश, नवीन और राजेश सिंह समेत पुलिस व आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed