{"_id":"67ec3d2cad5fddee580c31a2","slug":"four-houses-were-burnt-in-the-fire-a-goat-also-died-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128504-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आग से चार घर जले, एक बकरी भी मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आग से चार घर जले, एक बकरी भी मरी
Wed, 02 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रानीपुर थानाक्षेत्र के उत्तरगंंगा मे लगी आग में लगी आग से जले मकान।
हुजूरपुर (बहराइच)। रानीपुर क्षेत्र के उत्तर गंगा गांव में मंगलवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। इससे चार घर जल गए और एक बकरी की झुलसने से मौत हो गई।
अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव निवासी घरभरन, जयभान, विजयभान व चंद्रभान के घर धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणोंं ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता चारों घरों में रखे सामान जलकर राख हो गए। आग बुझाते समय विजयभान के बेटे अंकित का हाथ भी झुलस गया और एक बकरी की मौत हो गई।
सूचना पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र यादव, पीपी गिरी लेखपाल विजयराज वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और क्षति की आकलन रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी।