फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four development schemes will be implemented in the district with six crores

छह करोड़ से जिले में परवान चढ़ेंगी चार विकास योजनाएं

Mon, 07 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four development schemes will be implemented in the district with six crores
बहराइच। नीति आयोग द्वारा छह करोड़ रुपये की लागत की चार विकास परियोजनाओं के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से न सिर्फ जनपद का विकास होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के साधन भी उत्पन्न होंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई योजनाओं में केला फसल टिश्यू कल्चर लैब स्थापित होने से किसानों को दूरस्थ राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों का सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

किसानों को स्थानीय लैब से ही उन्नत पौध उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही जनपद में महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सात स्वास्थ्य केंद्रों को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही तीन स्थानों पर अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित की जाएगी। जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा बहुउपयोगी ऑडिटोरियम की स्थापना से एकीकृत कौशल विकास व रोजगार उद्यम को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed