{"_id":"58dd50ae4f1c1b360763e195","slug":"four-children-s-death-to-the-fever-and-colra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार व डायरिया से चार बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार व डायरिया से चार बच्चों की मौत
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
जोनल अस्पताल सोलन में प्रबंधन की लापरवाही रोगियों पर भारी पड़ सकती है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में मौसम परिवर्तन के साथ बुखार और बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित मासूमों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में बुखार और बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित तीन मासूमों की मौत हो गई, जबकि 14 और रोगी भर्ती हुए हें। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, ग्राम सरवा में डायरिया से एक मासूम ने दम तोड़ दिया।
तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। दिन में अधिक गर्मी मासूम रोगियों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में विशेश्वरगंज विकास खंड के निगोह निवासी प्रेम (4) पुत्र बुधसागर को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया था, जिसकी देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं, चंद्रापुर निवासी मधु (3) पुत्री राकेश पांडेय की भी बुखार से इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, नानपारा के राजापुर निवासी सचिन की पत्नी अंकिता ने बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के एक घंटे बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के एक घंटे बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं, जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया से पीड़ित 14 और मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें राधिका (4), खुशनुमा (2) की हालत नाजुक बताई जा रही है। विकास खंड हुजूरपुर के ग्राम सरवा निवासी अवधेश सिंह के दस वर्षीय पुत्र राजेश की भी डायरिया से बुधवार को मौत हो गई। भाकपा नेता अरुण श्रीवास्तव ने सीएमओ को पत्र भेजकर गांव में टीकाकरण कराने की मांग की है।