फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four childern died from Fever and diarrhea

बुखार व डायरिया से चार मासूमों की सांसें थमीं

Tue, 31 Oct 2017 10:31 PM IST
बहराइच
बहराइच Updated Tue, 31 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Four childern died from Fever and diarrhea
बहराइच में जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मौसम परिवर्तन के चलते तराई में संक्रामक रोगों का प्रकोप जानलेवा बना हुआ है। मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुखार व डायरिया पीड़ित चार मासूमों ने दम तोड़ दिया जबकि विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 22 मरीज और अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक है। उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


तराई में बदल रहा मौसम मासूमों कंी जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। कोतवाली देहात अंतर्गत सिसई हैदर गांव निवासी ज्योति (11माह) को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। इस पर उसे सोमवार शाम को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन मंगलवार सुबह मौत हो गई। इसी तरह दरगाह थाना अंतर्गत रतनापुर गांव निवासी सुहानी (डेढ़) पुत्री तेजनरायन, भिनगा निवासी अभिषेक (11माह) पुत्र बुधईराम ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बलरामपुर के ललिया नगर निवासी अमित (15दिन) पुत्र शेषराम को भी बुखार और डायरिया से पीड़ित होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर लौट गए हैं।


डॉक्टरों का कहना है कि रोगियों को गंभीर हालत में लाया गया था। उधर, मंगलवार को बुखार, डायरिया व अन्य संक्रमक  रोगों से पीड़ित और 22 रोगी भर्ती करवाए गए हैं। इनमें आफरीन (2) जलालुद्दीनपुर रानीपुर, बेबी (1) इकौना, बुशरा (1) बंजारीमोड़ की हालत नाजुक बताई गई है। इन तीनों को जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed