फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four child died from dengue and meningitis

डेंगू व दिमागी बुखार से चार बच्चों की मौत

Tue, 18 Oct 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
तराई में डेंगू और दिमागी बुखार लोगों के लिए जानलेवा बना है। मंगलवार को इलाज के दौरान डेंगू और दिमागी बुखार से पीड़ित चार लोगों की मौत हो गई। 19 अन्य पीड़ित अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उधर डेंगू के सात और रोगी मिले हैं। इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में डेंगू और दिमागी बुखार से पीड़ितों के दम तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसके चलते बुखार का एहसास होते ही लोग दहशतजदा हो रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।  जिला अस्पताल में तीन दिन पूर्व दिमागी बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हुए समतलिया गांव निवासी इकरार (एक) पुत्र अब्दुल हक, रामगांव निवासी विनोद (4) पुत्र आत्माराम को तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दिमागी बुखार की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया। मंगलवार सुबह आधे घंटे के अंतराल में दोनों बच्चों की सांसें थम गईं। उधर विशेश्वरगंज निवासी किशन (01) पुत्र प्रभुनाथ की भी बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। श्रावस्ती में इकौना निवासी जगदीश के चार वर्षीय पुत्र रामू को तेज बुखार की हालत में परिवारीजन जिला अस्पताल लाये थे। यहां इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डेंगू की चपेट में था। उधर जिला अस्पताल में 28 बुखार पीड़ितों का रक्त परीक्षण किया गया। उनमें सात रोगी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। संक्रामक रोगों से ग्रसित 19 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें बाबूलाल (13), शीबू (2) और मालिक (18) की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed