फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four cattle die due to poisonous animal bite

जहरीले जीव के काटने से चार मवेशियों की मौत

Tue, 09 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Four cattle die due to poisonous animal bite
बहराइच। मधनगरा गांव में सोमवार रात तीन गाय व बछड़े की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। जबकि एक भैंस बीमार है। सुबह मवेशियों की मौत की सूचना पशु चिकित्सक को दी गई। पोस्टमॉर्टम कर पशु चिकित्सक ने बताया कि मवेशियों की मौत जहरीले जीव के काटने से हुई है।
विज्ञापन

पयागपुर विकासखंड अंतर्गत मधनगरा गांव निवासी रामनाथ मिश्र गाय व भैंस का पालन करते हैं। उनके यहां तीन दुधारू गाय व एक भैंस है। रामनाथ ने बताया कि सोमवार शाम को मवेशियों को चारा-पानी दिया। इसके बाद सोने चले गए। मंगलवार सुबह तीन गाय व एक बछड़ा मृत मिले। जबकि भैंस बीमार मिली। रामनाथ ने पशु चिकित्सक को सूचना दी। पशु चिकित्सक हेमंत सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मवेशियों का पोस्टमॉर्टम किया। डॉ. हेमंत ने बताया कि चार मवेशियों की मौत जहरीले जीव के काटने से हुई है। भैंस को भी जहरीले जीव ने काटा है। इलाज मिलने से भैंस की हालत अब स्थिर है। उन्होंने पशुपालक को तहसील से मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed