{"_id":"603bca618ebc3ee908406376","slug":"four-arrested-with-raw-alcohol-bahraich-news-lko5672373185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर खीरी में कच्ची शराब बनाकर जिले मेें तस्करी करने के लिए आए गैंग की महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेजा है।
नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लखीमपुर खीरी में कच्ची शराब तैयार करके तस्करी करने के लिए कुछ लोग बहराइच आ रहे हैं। इस पर कोतवाल ने एसआई अजय कुमार तिवारी, अनुज कुमार त्रिपाठी, अरविंद यादव व सिपाही मनोज यादव, सूरज यादव, महिला सिपाही इंदु को रविवार को गुरगुट्टा मोड़ के पास भेजा।
टीम ने घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। इसी बीच फोर्ड टोयोटा कार आती दिखी। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके कार रोक ली। तलाशी के दौरान कार से 10 बोरियों में भरी व 650 पन्नियों में पैक 400 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब जब्त करके कार को सीज कर दिया। कोतवाल ने बताया कि कार सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले में तिकुनिया थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव निवासी श्रवण कुमार, तौकीर, प्रीतम कौर उर्फ आंटी पत्नी सतनाम व मोतीपुर थाना क्षेत्र के उल्फतपुरवा गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि गैंग का संचालन प्रीतम कौर उर्फ आंटी करती थी। मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।