फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four Accused Arrested in Bahraich who Printing Counterfeit Currency Offering Three Fake Notes One Genuine Note

UP News: जाली नोट छापने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एक असली के बदले तीन नकली का देते थे लालच

Sun, 05 Apr 2026 09:57 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 05 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

जाली नोट छापने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में नोट खपाते थे। एक असली के बदले तीन नकली नोट का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Four Accused Arrested in Bahraich who Printing Counterfeit Currency Offering Three Fake Notes One Genuine Note
पुलिस गिरफ्त में नकली नोट छापने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जाली नोट छापकर ग्रामीण बाजारों में खपाने वाले चार आरोपियों को यूपी के बहराइच में पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। इनमें लखीमपुर खीरी निवासी गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखंड के विरुद्ध पूर्व में सात गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसी ने पूरा गिरोह तैयार किया था। जाली नोटों की छपाई भी खुद ही करता था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि खैरीघाट पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान स्थानीय जगतापुर गुलरिहा निवासी हरिराम लोध, अर्जुन, लखीमपुर खीरी जिले के गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखंड और चईपुरवा निवासी सलीम सूरज को गिरफ्तार किया। इनके पास से 500-500 रुपये के 23 जाली नोट (कुल कीमत 11,500 रुपये) और एक कलर प्रिंटर बरामद हुआ। 

विज्ञापन

स्थानीय बाजारों में खपाते थे नोट

आरोपी प्रिंटर की मदद से ही नोटों की छपाई कर स्थानीय बाजारों में खपाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक असली नोट के बदले तीन जाली नोट के प्रलोभन से स्थानीय लोगों को फंसाते थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed