{"_id":"58efb2f44f1c1b6137cf8cfe","slug":"found-shit-in-chc-rebuked-superintendent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में गंदगी मिली, अधीक्षक को फटकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में गंदगी मिली, अधीक्षक को फटकार
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में निरीक्षण करते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती विधायक ने गुरुवार को इकौना से गिलौला तक रोडवेज बस से सफर कर सीएचसी व खंड विकास कार्यालय गिलौला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में गंदगी के साथ ही एक क्लर्क के कमरे में विधायक को शराब की खाली बोतल व गिलास मिला। इस पर विधायक ने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही सीएचसी में एक कर्मचारी व दो चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान एक महिला ने 108 एंबुलेंस से मरीजों को लाने व ले जाने के लिए पैसे वसूलने की शिकायत की।
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय बुधवार को इकौना से अपने दो गनर व तीन अन्य सहयोगियों के साथ रोडवेज बस से सफर करके गिलौला पहुंचे। जहां उन्होंने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने टीकाकरण कक्ष, जनरल वार्ड, दवा वितरण कक्ष सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। सीएचसी परिसर में गंदगी देख उन्होंने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान विधायक ने एक क्लर्क के कमरे का दरवाजा खुलवाया तो वहां शराब की खाली बोतल व गिलास रखा मिला, इस पर वह भड़क उठे। वहीं निरीक्षण के दौरान 11 बजे तक भी स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद आजम, एमओ डॉ. सोनल मिश्रा, डेंटल चिकित्सक डॉ. चंद्रेश व यूडीसी सुनील मिश्र अनुपस्थित पाए गए।
वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया की डॉ. चंद्रेश तो कभी नहीं आते जबकि डॉ. सोनल मिश्रा कभी-कभी ही चिकित्सालय आती हैं। जबकि सीएचसी में मौजूद एक महिला ने बताया की 108 एंबुलेंस से मरीज लाने व ले जाने के लिए लिए कर्मचारी पैसे वसूलते हैं। निरीक्षण के बाद विधायक ने खंड विकास कार्यालय गिलौला का भी निरीक्षण किया। जहां परिसर में सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण विधायक ने बीडीओ नीति श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाई और परिसर को तत्काल साफ कराने का निर्देश दिया। आम लोगोें के बैठने व पेयजल की व्यवस्था करने को कहा। इस बारे में विधायक का कहना है कि सीएचसी की व्यवस्था अत्यंत खराब है। जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री के साथ ही प्रमुख सचिव चिकित्सा को भेजी जा रही है।