फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   forgery case against mafia gabbar singh and wife

माफिया गब्बर सिंह व पत्नी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा

Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
forgery case against mafia gabbar singh and wife
बहराइच। मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी एक व्यक्ति की विवादित जमीन को पयागपुर के माफिया गब्बर सिंह ने जालसाजी कर अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया। कोतवाली नगर पुलिस ने जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं एक माह पूर्व ही कोतवाली देहात में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी राममिलन की जमीन सिसई हैदर गांव में है। उसका आरोप है कि वरासत में उसका नाम दर्ज किया गया था। बाद में एक मुकदमा तहसीलदार महसी के कोर्ट पर दायर किया गया। इसके बाद भूमाफिया देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गब्बर सिंह ने मुकदमे की फाइल को गायब कराकर उस जमीन को फर्जीवाड़ा कर अपनी पत्नी सारिका सिंह के नाम पर दर्ज करा लिया। इस मामले में उसने तहसील के अधिकारियों व भूमाफिया के गठजोड़ की जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह व उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने तहरीर मिलने पर जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर कोतवाली देहात में भी एक माह पूर्व माफिया देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह के खिलाफ अयोध्या निवासी दिनेश पाठक की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी भी पुलिस जांच कर रही हैं। दिनेश पाठक ने भी सरकारी जमीन पर कब्जे, पैसे हड़पने आदि की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
माफिया गब्बर सिंह पर फैजाबाद, गोंडा, बहराइच समेत अन्य जिलों में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने पयागपुर में हिस्ट्रीशीट भी खोल रखी है। मगर राजनीतिक पहुंच के कारण हर बार वह बच निकलता था। अब पुलिस का शिकंजा कसने के बाद इसे भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में चली भाजपा की अंतर्कलह का परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed