{"_id":"698240ca75166e13a40554de","slug":"forest-fires-will-be-controlled-a-control-room-will-be-set-up-bahraich-news-c-98-1-slko1007-143841-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वन क्षेत्र में अग्निकांड पर लगेगा अंकुश, कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वन क्षेत्र में अग्निकांड पर लगेगा अंकुश, कंट्रोल रूम स्थापित
Wed, 04 Feb 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। वन क्षेत्र में अग्निकांड की घटना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वन विभाग ने कंट्रोल रूम को स्थापित कराया है। कंट्रोल रूम 15 फरवरी से 15 जून तक निरंतर संचालित हो जाएगा। डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि गर्मी के मौसम में वन क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे वन क्षेत्र की बहुमूल्य प्रजाति की वृक्षों का तो नुकसान होता ही है, साथ में वन्य जीवों को भी इस आपदा से जूझना पड़ता है। अग्निकाल के दौरान वन संपदा को बचाने के लिए वन क्षेत्र में माचिस, बीड़ी, सिगरेट, केरोसिन व अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
डीएफओ ने बताया कि वन और वन्य जीव हमारे भविष्य है, उनकी सुरक्षा मानव जीवन का परम कर्तव्य है। इसलिए अग्निकाल के दौरान 15 फरवरी से 15 जून तक वन क्षेत्र कार्यालय में कंट्रोल रूम को स्थापित कराया गया है। कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 7839434875 पर वन क्षेत्र में कहीं भी अग्निकांड की घटना घटित होती है, तो सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबर-0522-2977310 पर भी सूचना दी जा सकती है।