फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Forest Department steps up patrols following jackal attack.

Bahraich News: सियार के हमले के बाद वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Forest Department steps up patrols following jackal attack.
बहराइच। नानपारा तहसील के मटेरा थाना क्षेत्र के भगड़वा-करौंदा गांव में दो बच्चों पर सियार के हमले की सूचना के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। चार अक्तूबर की शाम चंदी चौहान का छह वर्षीय पुत्र मिथलेश घर के बाहर बैठा था, तभी सियार ने हमला कर दिया। कुछ देर बाद रोहित वर्मा की पांच वर्षीय पुत्री सुनैना पर भी तालाब के पास हमला हुआ। दोनों घटनाएं शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुईं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया। दोनों स्वस्थ होकर घर लौट गए। घटनास्थल के पास सियार के पदचिह्न भी मिले। वन विभाग ने ग्रामीणों से घरों के आसपास रोशनी रखने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed