फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   For the first time, admission will be given in PG in medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार पीजी में मिलेगा प्रवेश

Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
For the first time, admission will be given in PG in medical college
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज (एमएसडीएएसएमसी) बहराइच में मेडिकल शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने 11 नई पीजी सीटों के लिए आवेदन भेजा है। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो जिले के मेडिकल छात्रों और मरीजों दोनों को बड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन



फिलहाल कॉलेज में 22 पीजी सीटें संचालित करने की अनुमति मिली है। पहली बार कॉलेज में पीजी स्तर पर एडमिशन होने जा रहे हैं। इनमें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन और आर्थोपेडिक्स शामिल हैं।
विज्ञापन


इस बीच कॉलेज प्रशासन ने जिन विभागों में नई सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है, उनमें एनाटॉमी और बायोकेमेस्ट्री के लिए तीन-तीन और ईएनटी के लिए पांच सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज के प्राचार्य संजय खत्री ने बताया कि पीजी कोर्स के लिए सीटें स्वीकृत होने से न सिर्फ मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा, बल्कि स्थानीय मरीजों को भी बेहतर इलाज और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो पाएंगे।


उन्होंने कहा कि ईएनटी विभाग में अभी तक कोई भी पीजी सीट उपलब्ध नहीं थी। अब पांच सीटों के लिए आवेदन भेजा गया है, जिससे विभाग की क्षमता और सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed