फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Follow Hindi is of Hindustan ...

हिंदी हिंदुस्तान की है अपनाइये...

Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Follow Hindi is of Hindustan ...
बहराइच। हिंदी हिंदुस्तान की है अपनाइये, स्वदेशी चीजें ही लायें और खाइये। हिंदी राष्ट्र भाषा बने, आत्मनिर्भर हों सभी, जिस भाषा के थे गुलाम उसे न गाइये। कवि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी मृदुल की यह पंक्तियां हमें हिंदी भाषा के सम्मान की दिशा में अमर उजाला के प्रयास के साथ जुड़ते हुए उसे एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने की सार्थक पहल के लिए प्रेरित करती हैं। अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान से लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। हिंदी को जन-जन की भाषा की दिशा में अमर उजाला की रूबरू कराती रिपोर्ट।
विज्ञापन

निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा कै मूल
आज के दौर में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग अधिक हो रहा है। पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र लिए जाने से लेकर मुकदमे दर्ज करने और उनकी विवेचना में भी हिंदी का प्रयोग अधिक से अधिक किया जा रहा है। निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा कै मूल की सूक्ति के साथ अमर उजाला का हिंदी है हम अभियान एक सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन

डॉ. विपिन मिश्रा, एसपी, बहराइच
हिंदी की अपनी अलग पहचान
हिंदी एक लोकप्रिय भाषा है। मातृभाषा के साथ ही यह हमें अपने के बीच प्रतिस्थापित करने का मनोबल प्रदान करती है। सरल और सहज भाषा के रूप में हिंदी की अपनी अलग पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी मृदुल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन साहित्य परिषद, बहराइच
दिल में पनपते प्यार का अहसास है हिंदी
दिल में पनपते प्यार का अहसास है हिंदी के साथ कहना है कि आज के दौर में हिंदी भाषा को छोड़कर युवा पीढ़ी अंग्रेजी को आत्मसात कर रही है। अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे हिंदी हैं हम अभियान से जरूर एक बदलाव देखने को मिलेगा।

कवयित्री रश्मि प्रभाकर
हिंदी को जन-जन तक पहुंचाएं
वर्तमान समय में हिंदी भाषा का सरकारी और निजी कार्यालयों में प्रयोग घटता जा रहा है। मातृभाषा के रूप में पहचान रखने वाली हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अमर उजाला की पहल सराहनीय है। इसे हम सभी को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कवि देशराज सिंह आजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed