फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fogging town to protect against dengue

डेंगू से बचाव के लिए कस्बे में कराई फांगिंग

Wed, 07 Oct 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fogging town to protect against dengue
रुपईडीहा (बहराइच)। डेंगू से बचाव के लिए बुधवार को रुपईडीहा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में दवा का छिड़काव कराया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व कस्बा निवासी व्यवसायी की डेंगू से मौत हो चुकी है जबकि कई लोग बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के रुपईडीहा कस्बे में डेंगू ने पैर पसार लिया है। इसकी चपेट में कस्बे के 13 लोग हैं। एक मिठाई व्यवसायी की दो दिन पूर्व लखनऊ ले जाते समय मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए बुधवार को भारत मिशन के तहत कस्बे व बस्तियों में फागिंग कराई गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव के निर्देश पर स्टेशन रोड, मुनीरगंज, चकिया रोड, माल गोदाम, नईबस्ती व भट्ठा मार्ग पर स्प्रे मशीन से फागिंग कराई गई। इससे डेंगू को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी के डॉ. डी रंजन ने बताया कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए पूरे कस्बे में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके लिए टीम बनाई गई है। टीम रात नौ बजे से देर रात तक फागिंग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed