Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fog rained like drops, and the temperature dropped

Bahraich News: बूंद बन बरसा कोहरा, और लुढ़का तापमान

Sat, 27 Dec 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 27 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fog rained like drops, and the temperature dropped
बहराइच में शुक्रवार को सुबह के समय छाया कोहरा।    -संवाद
बहराइच। जिले में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और कोहरे की बूंदें बरसती रहीं। घने कोहरे की मोटी चादर के कारण दृश्यता सिमटकर महज 20 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। सुबह के समय आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



तापमान में लगातार गिरावट के चलते जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। शुक्रवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन और गलन को और बढ़ा दिया। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा लगातार गिरने से लोगों को कंपकंपी से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



सुबह कोहरे के चलते मजदूरी और कामकाज से जुड़े लोग मजबूरी में घरों से बाहर निकले, लेकिन ठंड से कांपते नजर आए। सड़क किनारे और चौराहों पर लोग अलाव के आसपास सिमटे दिखाई दिए। वहीं घरों में बच्चे और बुजुर्ग कंबल और रजाई में दुबके रहे। पूरे दिन हीटर और अलाव लोगों का सहारा बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तराई क्षेत्र का मौसम लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तक कोहरा छाया रहा और कोहरे की बूंदें गिरती रहीं। दिनभर 11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा ने ठंड का असर और तेज कर दिया, इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।



किसान पीजी कॉलेज के मौसम विभाग के डॉ. पीएल तिवारी ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण आ रही सर्द पछुआ हवा तराई क्षेत्रों में ठंड बढ़ा रही है। इसके चलते घना कोहरा और धुंध बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरे, धुंध और बदली के कारण मौसम और अधिक कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed