{"_id":"682f7e33f702d6dafe0982ff","slug":"flying-team-from-ayodhya-raids-university-and-autonomous-college-exams-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-131033-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विवि व ऑटोनॉमस काॅलेज की परीक्षा में अयोध्या से आए उड़ाका दल ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विवि व ऑटोनॉमस काॅलेज की परीक्षा में अयोध्या से आए उड़ाका दल ने मारा छापा
Fri, 23 May 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 23 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के किसान पीजी कालेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या और ऑटोनॉमस कॉलेज किसान पीजी कॉलेज की परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय से आए उड़ाका दल ने छापा मारा। इस दौरान कोई भी नकलची नहीं मिला। निरीक्षण के लिए आंतरिक उड़ाका दल की भी संख्या बढ़ाई गई है। इस दौरान कक्ष निरीक्षकों ने भी सक्रियता दिखाई।
पिछले दिनों आंतरिक उड़ाका दल में सदस्यों की संख्या घटने और कक्ष निरीक्षकों के परीक्षा कक्ष में न पहुंचने से संबंधित समाचार अमर उजाला के संस्करण में प्रकाशित किया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक प्रो. विनय सक्सेना ने न केवल सदस्यों की संख्या बढ़ाई, बल्कि परीक्षा कक्ष में छापा मारने के दौरान स्वयं भी उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को कक्ष निरीक्षक भी समय से पहुंचे और परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई।
शामिल हुए 2,486 परीक्षार्थी
किसान पीजी कॉलेज में सहायक केंद्र व्यवस्थापक प्रो. उस्मान ने बताया कि विश्वविद्यालय व ऑटोनॉमस कॉलेज की परीक्षा के लिए 2,532 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन परीक्षाओं में कुल 2,486 परीक्षार्थी शामिल हुए। 46 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बीए, बीएससी व बीकाॅम और एमए, एमएससी व एमकाॅम के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
43 अन्य महाविद्यालयों में भी हुई परीक्षा
किसान पीजी कॉलेज के अतिरिक्त महिला पीजी कॉलेज और रिसिया के श्री गायत्री विद्या पीठ पीजी कॉलेज ऋषि भूमि रिसिया समेत 40 स्ववित्तपोषित कॉलेजों में भी विश्वविद्यालय की परीक्षा संचालित की गई। इन परीक्षाओं में समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, बायोकेमिस्ट्री, राजनीति विज्ञान आदि विषयों की परीक्षा कराई गई।