फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flying squad vehicle collided with truck on highway, six injured including magistrate

हाईवे पर ट्रक से भिड़ा उड़नदस्ते का वाहन, मजिस्ट्रेट समेत छह घायल

Fri, 18 Feb 2022 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:20 PM IST
Flying squad vehicle collided with truck on highway, six injured including magistrate
जरवल में हुए सड़क हादसे में घायल कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
परसा/जरवल (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित धनराजपुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह खड़े ट्रक में फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम का वाहन अनियंत्रित होकर घुस गया। जिससे वाहन में सवार मजिस्ट्रेट समेत छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने दो की हालत को चिंताजनक बताया है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब, पैसे समेत अन्य चीजों पर रोकथाम के लिए फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम को लगाया गया है। कैसरगंज विधानसभा में मजिस्ट्रेट भावेश सक्सेना शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे एसआई देवेंद्र सिंह, सिपाही संदीप कुमार, अमित कुमार, श्रीकेश, वीडियोग्राफर अंकित और चालक भगौती प्रसाद के साथ चेकिंग के लिए जा रहे थे।

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित धनराजपुर मोड़ के पास ट्रक खड़ा था और वाहन उसी में अनियंत्रित होकर टकरा गया। जिससे वाहन में सवार मजिस्ट्रेट समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह, एसआई अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत को नाजुक देखते हुए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमें दो की हालत की गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed