{"_id":"63430a2c2b27835bf252961f","slug":"flat-will-be-available-in-the-carpet-area-bahraich-news-lko6521098109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपेट एरिया में मिलेगी फ्लैट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारपेट एरिया में मिलेगी फ्लैट की सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 48 गरीब परिवारों को कारपोरेट एरिया में फ्लैट की सौगात दी जाएगी। इसके लिए आवास विकास परिषद की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार की ओर से 2.5 लाख का अनुदान दिया जाएगा। वहीं, लाभार्थियों को 60 किस्तों में शेष धनराशि जमा करनी होगी।
बहराइच-भिनगा मार्ग के किनारे कारपोरेट एरिया में 48 फ्लैटों का निर्माण करवाया जाएगा। फ्लैटों का निर्माण आवास विकास परिषद की ओर से किया जाएगा। फ्लैट निर्माण के बाद यह गरीबों को आवंटित किए जाएंगे। पंजीकरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को छह लाख के फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। सरकार 2.5 लाख रुपये का अनुदान देगी। शेष 3.5 लाख की धनराशि लाभार्थियों को जमा करनी होगी। इसके लिए शासन की ओर से 5917 रुपये की किस्त निर्धारित की गई है।
पात्र लाभार्थी को 60 किस्तों में यह धनराशि जमा करनी होगी। फ्लैटों के लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक चलेगी। पंजीकरण के लिए लाभार्थियों को गोंडा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से 100 रुपये का आवेदन पत्र लेकर 5000 हजार रुपये पंजीकरण राशि जमा कर करनी होगी। योजना के लिए तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले लाभार्थी ही पात्र माने जाएंगे। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटयूपीएवीपीडॉटइन से प्राप्त की जा सकती है।