फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five teacher sacked, who did not come in school

स्कूल न आने पर पांच शिक्षक बर्खास्त

Wed, 27 Feb 2019 11:47 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Wed, 27 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के पांच प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक तैनाती के कुछ समय बाद से ही नदारद हैं। इन शिक्षकों को कई बार नोटिस दिया गया लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इस पर पांचों शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सहायक अध्यापक पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि बनारस के काशीपुर राजाताल निवासी संतोष कुमार वर्मा की तैनाती वर्ष 2016 में 11 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय गौसपुर जरवल में हुई थी। 22 अगस्त 2016 को संतोष ड्यूटी से नदारद हो गए। कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि बाराबंकी जिले के सिविल लाइन देवा रोड आनंद नगर निवासी राजकिशोर शुक्ला की तैनाती प्राथमिक विद्यालय अहाता जरवल में 20 दिसंबर 2010 को हुई थी। 15 नवंबर 2014 को विभागीय उच्चाधिकारियों की जांच में राजकिशोर के स्थान पर अन्य पढ़ाता हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राजकिशोर को निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद से वे नदारद हैं। कानपुर के पनकी निवासी सौरभ अस्थाना की तैनाती 23 नवंबर 2015 को प्राथमिक विद्यालय हरनी अवसेरी जरवल में की गई थी। वह 27 अप्रैल 2017 से ड्यूटी से नदारद रहे।

बागपत के बेगमाबाद गढ़ी रेतना निवासी रवि शर्मा की तैनाती मिहींपुरवा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय उर्रा प्रथम में सहायक अध्यापक के पद पर थी। 21 दिसंबर 2016 से वह बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं।

मथुरा के लक्ष्मीनगर प्रीति विहार कॉलोनी निवासी मुनेस कुमार प्राथमिक विद्यालय द्वारिकापुरी विकास खंड जरवल में सहायक अध्यापक के पद पर आठ अगस्त 2014 को तैनात हुए थे। पांच सितंबर 2016 से वह ड्यूटी छोड़कर चले गए।

बीएसए एसके तिवारी ने कहा कि सभी शिक्षकों को पहले निलंबित किया गया। नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया गया। कोई जवाब न देने पर सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इस मामले में उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।


तीन शिक्षिकाओं को दस दिन का मौका
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि तेजवापुर के प्राथमिक विद्यालय टेपरा में तैनात सहायक शिक्षिका रितुरानी अग्रवाल ड्यूटी से नदारद चल रही हैं। प्राथमिक विद्यालय केशवापुर द्वितीय की सहायक शिक्षिका श्रुति जायसवाल व मिहींपुरवा विकासखंड के जूनियर विद्यालय आजमगढ़पुरवा की सहायक अध्यापिका सीमा गुप्ता भी नदारद हैं। कई नोटिस के बावजूद उन्होंने संपर्क नहीं किया। ऐसे में तीनों शिक्षिकाओं को 10 दिन का अंतिम मौका दिया गया है। पक्ष न रखने पर तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed