{"_id":"68fbdb3454ad4d7e970ced1b","slug":"five-injured-in-jackal-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138564-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सियार के हमले में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सियार के हमले में पांच घायल
Sat, 25 Oct 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा रेंज में शुक्रवार को रेबीज संक्रमित सियार ने पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शुरू में हमलावर को भेड़िया बताया, लेकिन वन विभाग की जांच में पता चला कि हमला भेड़िये ने नहीं बल्कि रेबीज से संक्रमित सियार ने किया है। कॉम्बिंग के दौरान सियार का शव खेत में मिला, पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने उसके रैबीज से संक्रमित होने की पुष्टि की है।
नानपारा रेंज के मसूद नगर बस्थनवा गांव में शुक्रवार सुबह केसरानी (55) पत्नी गोपाल सुबह गन्ने के खेत में चारा लेने गई थीं। तभी खेत में छिपे सियार ने उन पर हमला कर उन्हें घसीटने की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे उनके देवर रामकरण वर्मा ने डंडे से हमला कर किसी तरह महिला को बचाया। इस दौरान वह भी घायल हो गया।
एक घंटे बाद सियार ने मंदिर के पास बैठे मोहनलाल (54) पुत्र भगवती प्रसाद और और उनके भाई अमिरका प्रसाद (42) पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व सियार ने ग्राम मोगरिया निवासी तहसीलदार (65) पुत्र मेवालाल पर हमला कर घायल किया था।
विज्ञापन
रेंजर पियूष गुप्ता ने बताया कि हमले के बाद टीम को लगाकर कॉम्बिंग शुरू की गई। कई घंटे तक हुई खोजबीन के बाद गन्ने के खेत में झाड़ियों से सियार का शव मिला है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद सियार के रेबीज से संक्रमित होने की पुष्टि की है। रेबीज संक्रमण के चलते ही वह पागल हो गया था।