फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five houses burnt to the fire

आग लगने से पांच मकान जले

Fri, 05 May 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 05 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five houses burnt to the fire
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
मझरा दोआबा गांव में शुक्रवार को सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से पांच ग्रामीणों के मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। हादसे में छह लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निपीड़ित खुले आसमान तले गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना किया है, लेकिन पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन


कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत मझरा दोआबा गांव निवासी राममिलन के घर में सुबह अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। आग की लपटें तेजी से फैलीं। किसी तरह परिवारीजनों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आग की लपटों ने ओमप्रकाश, सिपाहीलाल, रामआशीष और लायकराम के मकानों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने हैंडपंप और पंपिंग सेट की सहायता से दो घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर, नकदी समेत सारा सामान जल गया है। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना किया है, लेकिन अभी मुआवजे की कोई व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed