फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five couples agreed

Bahraich News: फिर साथ रहने को राजी हुए पांच दंपती

Mon, 29 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 29 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five couples agreed
बहराइच। शहर के पुलिस लाइन परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को बिछड़े हुए परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराई गई। काउंसलरों व महिला पुलिस कर्मियों ने आपसी विवाद से अलग से हुए पांच परिवारों के बीच सुलह समझौता कराया और सभी को साथ रहने को राजी किया।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलर फहीम किदवई, सर्वजीत सिंह, डीपी सिंह, अजय शर्मा, अनुराधा श्रीवास्तव, रंजना उपाध्याय व महिला थाना की एसओ शीला यादव की देखरेख में पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। इस मौके पर 76 प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए दो प्रकरणों को निरस्त कर दिया गया। पांच दंपती के बीच सुलह कराई गई।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि थाने व उच्च अधिकारियों के समक्ष दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि की शिकायतें आती रहती हैं। परिवारों के बीच विघटन न हो इसलिए परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से प्रत्येक रविवार को पक्षकारों के मध्य समझौता कराया जाता है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी पांच परिवारों को आपस में सुलह समझौता कराकर सभी को एक साथ रहने के लिए राजी खुशी अपने घर के लिए रवाना किया गया है। इस मौके पर महिला आरक्षी निहारिका, किरन दुबे, दिव्या सिंह समेत अन्य परामर्शदाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed