फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five arrested for murder, deceased cremated

Bahraich News: हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, मृतक का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 21 May 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for murder, deceased cremated
पुलिस से बात करतीं बलहा विधायक सरोज सोनकर।
बाबागंज। रुपईडीहा थाना के कोनहरा गांव में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बुधवार रात पूरे इलाके का माहौल गर्म रहा। मामला तब और तूल पकड़ गया जब भाजपा की बलहा विधायक सरोज सोनकर ने आधी रात गांव पहुंच कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों को शांत कराने के लिए पूरी रात गांव में पुलिस अफसरों की गाड़ियां दौड़ती रहीं। गांव में तनाव को देखते हुए पांच थानों की फोर्स और पीएसी तैनात है। वहीं, मामले में प्रधानपति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह ननिहाल जाने की बात कहकर घर से निकले गांव निवासी रोहित (21) का शव मंगलवार शाम गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। मामले में
विज्ञापन

परिजनों व ग्रामीणों ने रोहित की हत्या कर अंभभंग करने का आरोप लगाते हुए बुधवार शाम को प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत पांच नामजद और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही थी, इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इससे गांव में तनाव बढ़ गया। ऐसे में पांच थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पूरी रात पुलिस वाहन गांव और आसपास गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आधी रात भाजपा विधायक सरोज सोनकर गांव पहुंचीं और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दोषियों को हर हाल में गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस ने रात में ही प्रधान प्रतिनिधि शमशाद, अतीक, आसिफ, आफताब व सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूरी रात चली मान-मनौव्वल और कार्रवाई के आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे युवक का अंतिम संस्कार कराया जा सका। एएसपी डीपी तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed