फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fishermen-dominated villages to receive the gift of a community hall.

Bahraich News: मछुआरा बहुल गांवों को मिलेगी उत्सव भवन की सौगात

Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fishermen-dominated villages to receive the gift of a community hall.
बहराइच। मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के तहत मछुआरा बहुल ग्रामों को उत्सव भवन की सौगात दी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक का संचालन करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) बाबू राम ने बताया कि जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मछुआ बहुल ग्राम में उत्सव भवन के निर्माण के लिए खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से प्रस्ताव मांगे गए थे।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के लिए ग्राम पंचायत भंगहा, विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के लिए विकास खंड फखरपुर की ग्राम पंचायत सिंगरो तथा विधानसभा क्षेत्र महसी के लिए विकास खंड तेजवापुर की ग्राम पंचायत चंदनपुर सिकड़िया में उत्सव भवन निर्माण के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत राज अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।

1.41 करोड़ लागत और ये रहेंगी सुविधाएं

1.41 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले उत्सव भवन में सार्वजनिक कार्यक्रम हेतु एक हाॅल, तीन कमरे, दिव्यांगजन के लिए भूतल पर एक कमरा, पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, मंडप एवं स्टेज बनाए जाने का प्रावधान है। जिला स्तरीय समिति द्वारा प्राप्त हुए प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया। डीएम ने जिला कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रस्ताव के साथ ही शासन से बजट की मांग के लिए पत्र भी भेजा जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed