फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Firing on panchayat mitra

पंचायत मित्र पर फायरिंग

Wed, 31 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Firing on panchayat mitra
बहराइच। जरवल के बढ़ौली गांव निवासी पंचायत मित्र बुधवार को गांव में शौचालय की फोटोग्राफी कर रहे थे। तभी एक युवक से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस पर गुस्साए युवक ने पंचायत मित्र पर फायरिंग कर दी। मगर वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जरवल विकासखंड की ग्राम पंचायत बढ़ौली निवासी फैजान अहमद (40) पंचायत मित्र हैं। उन्होंने कैसरगंज इंस्पेक्टर को दी गई तहरीर में बताया कि वह बुधवार सुबह शौचालय की फोटो लेने गए थे।
विज्ञापन

फोटोग्राफी करते वक्त गांव निवासी अबील आ गया। उसने प्रसाधन की फोटो खींचने से मना कर दिया। इस पर पंचायत मित्र ने अधिकारियों के कहने पर फोटोग्राफी करने की बात कही। मगर अबील नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। हमले में पंचायत मित्र फैजान बाल-बाल बच गए। बचाने दौड़े फैजान के चचेरे भाई हफीज अहमद को अबील ने पीट दिया।
इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पंचायत मित्र की तहरीर पर अबील, अयान और सलमान के विरुद्ध धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वहीं ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed