फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire on the bike riding youth returning home, condition critical

घर लौट रहे बाइक सवार युवक पर झोंका फायर, हालत गंभीर

Tue, 08 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fire on the bike riding youth returning home, condition critical
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेही गुरुदत्त सिंह गांव निवासी एक युवक सोमवार को थैलिया गांव गया हुआ था। रात में लौटते समय कुछ लोगों ने गांव के पास उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को मेडिकल कॉलेज से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक के चाचा की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना अंतर्गत मटेही गुरुदत्त सिंह गांव निवासी सुरेश सिंह (28) पुत्र रामहर्ष सिंह सोमवार को बाइक से थैलिया गांव गया था। वह देर रात घर लौट रहा था। गांव के पास नहर पुलिया के निकट अचानक बलवंत सिंह व तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और फायर झोंक दिया। जिस पर बाइक समेत वह गिर पड़ा। गोली उसके पेट में लग गई। चीख पुकार व आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग गए। आसपास के लोगों ने उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत गंभीर देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल युवक के चाचा दुखहरन सिंह का कहना है कि रंजिश को लेकर भलुहिया गांव निवासी बलवंत सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि युवक के चाचा की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed