{"_id":"59061e824f1c1b915e44167e","slug":"fire-in-the-shop-four-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में लगी आग, चार झुलसे
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
अाग लगने से जली दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुजूरपुर बाजार में स्थित एक दुकान में रविवार को सुबह अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकान की आग पीछे स्थित मकान में पहुंच गई। वहां पर पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया। पति-पत्नी और दो बच्चे झुलस गए। किसी तरह आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। झुलसे सभी लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत हुजूरपुर बाजार निवासी पंकज सिंह के मकान के आगे इलेक्ट्रिक बोर्ड बनाने की दुकान है। सुबह करीब 11 बजे पंकज की पत्नी रजनी सिंह उर्फ रोली (28) घर के अंदर खाना बना रही थीं।
पंकज और उसकी पांच वर्षीय बेटी कशिश और तीन वर्षीय नैंसी भी घर में थे। इसी दौरान दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की जानकारी तब हुई, जब दुकान की लपटें पीछे स्थित मकान की ओर बढ़ीं, इससे अफरा-तफरी मच गई। घर में मौजूद पूरा परिवार भी आग की लपटों से घिर गया।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह दंपती और उनकी दोनों बेटियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी लोग झुलस गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आनन-फानन में सभी को चिरैंया टांड़ सीएचसी पहुंचाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रोली सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।