फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire in grocery store

Bahraich News: किराने की दुकान में लगी आग

Fri, 23 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 23 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
fire in grocery store
रिसिया के कटिलिया चौराहे पर किराने की दुकान में लगी आग से जला सामान।
रिसिया (बहराइच)। कटीलिया चौराहा स्थित एक किराने की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 4:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से आग की लपटें उठतीं देख स्थानीय लोगोंं ने इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी ने 10 लाख से अधिक के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के सुबरातीपुरवा निवासी अब्दुल मोबिन खान रिसिया के कटीलिया चौराहे पर किराने की दुकान का संचालन करते हैं। बुधवार की रात वह प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इस दौरान सुबह लगभग 4:30 बजे उनकी दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अब्दुल मोबिन को दी और दमकल कर्मियों को आग लगने के बारे में बताया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अब्दुल मोबिन ने स्थानीय लोगोंं के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग छह बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित अब्दुल मोबिन खान ने बताया कि दुकान में 20 लाख से अधिक का सामान रखा था, 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल क्षति के आकलन में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed